Thursday, August 20, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKING55 घरों की जांच, मीटर बाईपास कर चोरी करते 11 और अवैध...

55 घरों की जांच, मीटर बाईपास कर चोरी करते 11 और अवैध केबिल से बिजली जलाते चार पकड़े गए

कासिमाबाद में बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ चेकिंग, 15 पर एफआईआर

गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को कासिमाबाद क्षेत्र के सागापाली और झोटारी गांव में विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। तहसीलदार कौशल चौरसिया और अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

चेकिंग के दौरान टीम ने कुल 55 घरों की जांच की। इसमें 11 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़े गए, जबकि चार लोग अवैध केबिल के जरिए बिजली जलाते मिले। विद्युत चोरी के मामलों में कुल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं से 55 हजार रुपये राजस्व की वसूली भी की गई।

अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग टीम को देखकर कई लोग मकान और शटर बंद कर मौके से भागते मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा चोरी या अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिना कनेक्शन वाले लोग ‘झटपट पोर्टल’ के माध्यम से वैध कनेक्शन लें। अधिक भार वाले उपभोक्ता कार्यालय पहुंचकर लोड बढ़वाएं और कनेक्शन संबंधी कमियां भी तत्काल दुरुस्त कराएं। मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग चोरी की श्रेणी में आता है, इसलिए इसे तत्काल हटाकर वैध तरीके से बिजली का उपभोग करें।

चेकिंग टीम में एसडीओ कासिमाबाद मनोज कुमार वर्मा, अवर अभियंता श्याम अवध यादव और बड़ेसर थाने की पुलिस मौजूद रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button