HomeLocalBreking : अवैध अस्पताल सीज, संचालक पर मुकदमा

Breking : अवैध अस्पताल सीज, संचालक पर मुकदमा

गाज़ीपुर- सेवराई तहसील क्षेत्र के बसूका मोड़ के पास स्थित श्री गणेश हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने अस्पताल को सीज करने के साथ ही संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पहले ही उन्हें प्रमाण पत्र दिखाने के लिए समय दिया गया था, लेकिन तय अवधि बीतने के बावजूद कागजात न मिलने पर इसे अवैध मानते हुए कार्रवाई की गई। टीम की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया।इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अभियान तेज किया।डॉ. आनंद ने कहा कि बिना पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के अस्पताल चलाना गंभीर अपराध है। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments