HomeCrimeगाज़ीपुर: एसडीएम ने किया वार्ड का निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के...

गाज़ीपुर: एसडीएम ने किया वार्ड का निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. हर्षिता तिवारी ने नगरपालिका परिषद मोहम्मदाबाद के वार्ड संख्या-1 का निरीक्षण सभासद की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निकासी, मोटर सप्लाई, विद्युत व्यवस्था और साफ़-सफ़ाई की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। इस दौरान वार्डवासियों ने जलभराव, अनियमित पानी सप्लाई, बिजली कटौती और कूड़ा प्रबंधन संबंधी समस्याओं को विस्तार से बताया।

एसडीएम ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई व जल निकासी पर विशेष ध्यान देने को कहा। वार्ड के निवासियों ने एसडीएम की पहल का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments