HomeLocalट्यूबवेल में करंट लगने से अधेड़ की मौत,

ट्यूबवेल में करंट लगने से अधेड़ की मौत,

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी 50 वर्षीय मोछू चौहान की गुरुवार को ट्यूबवेल चालू करते समय करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह धान की रोपाई के लिए ट्यूबवेल चालू कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी का कार्य करते थे और उनके तीन पुत्र हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments