HomeCrimeगाज़ीपुर: कासिमाबाद पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाज़ीपुर: कासिमाबाद पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाज़ीपुर – जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद ने पुलिस टीम के साथ थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 469/2025 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो0 आसिफ पुत्र अब्दुल मजीद तथा अनीश अहमद पुत्र स्वर्गीय नफीश अहमद शामिल हैं, जो ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाज़ीपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जहूराबाद मोड़ मुबारकपुर चट्टी से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 123/78/351(3) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट तथा 7/8 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments