HomeLocalग़ाज़ीपुर में अभाविप का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

ग़ाज़ीपुर में अभाविप का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

600 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

ग़ाज़ीपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ग़ाज़ीपुर के तत्वावधान में नगर स्थित रॉयल पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के उत्साह और अभिभावकों की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत प्रचारक रमेश जी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी एवं जिला संयोजक बृजेश जी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस नाथ राय ने की।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने प्रस्ताविकी भाषण देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विद्यार्थी जीवन में पंच प्राणों का महत्व बताया

मुख्य अतिथि रमेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के पंच प्राण विद्यार्थी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि युवा इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो वे राष्ट्र के सशक्त स्तंभ बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का प्राण तत्व है।

प्रतिभा किसी एक वर्ग की बपौती नहीं : पारस नाथ राय

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पारस नाथ राय ने कहा कि प्रतिभा किसी एक वर्ग की बपौती नहीं होती, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मंच प्रदान करने की होती है।

उन्होंने कहा कि अभाविप का यह प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करता है। शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही एक मजबूत और सशक्त समाज की नींव रखता है।

बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रदेश सहमंत्री कामदेश्वर सिंह सहित बृजेश सिंह, शिवांशु सिंह, प्रभात सिंह, अंकिता यादव, रोशन यादव, काजल कुशवाहा, अमृता राय, नीतीश दूबे, अंकित जायसवाल, विपुल सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समारोह संपन्न

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक बृजेश जी द्वारा किया गया। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments