HomeLocalहत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को लाइसेंसी 12 बोर बंदूक...

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को लाइसेंसी 12 बोर बंदूक सहित किया गिरफ्तार

गाजीपुर – गहमर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी डीबीबीएल 12 बोर बंदूक बरामद की है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मठिया ग्राउंड के पास गहमर-बारा लिंक रोड से परवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह (49) निवासी ग्राम गहमर पट्टी को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026, धारा 308(5), 352 बीएनएस के तहत वांछित था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइसेंसी डीबीबीएल 12 बोर बंदूक बरामद हुई, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments