HomePARDAPHAAS BREAKINGसाइबर सेल के प्रयास से यूपी आई फ्रॉड के 24,435 रुपये पीड़ित...

साइबर सेल के प्रयास से यूपी आई फ्रॉड के 24,435 रुपये पीड़ित को वापस मिले

गाजीपुर – जमानियां थाना साइबर सेल ने यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाते हुए 24,435 रुपये की ठगी गई धनराशि वापस कराई। पुलिस के अनुसार जुनेदपुर निवासी नौशाद अंसारी के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही जमानियां साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। न्यायालय के आदेश के बाद 25 जुलाई 2026 को ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि मिलने पर नौशाद अंसारी ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments