
गाजीपुर। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु डॉ. दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), और आर.सी. पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य), के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुट्टू के आटे, सिंघाड़े के आटे, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना और अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के भंडारण/विक्रय को रोकना था।इस विशेष अभियान के दौरान तीन नमूने संग्रहित किए गए।

ढेटीबाजार, मारकीनगंज स्थित ए.एस. अग्रवाल के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू का एक नमूना, प्रकाश नगर चौराहा स्थित अनिल यादव के प्रतिष्ठान से गुलाब जामुन का एक नमूना, और प्रकाश नगर चौराहा स्थित महेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का एक नमूना लिया गया। इन नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
