Monday, May 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को करोड़ों की क्षतिपूर्ति वितरित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को करोड़ों की क्षतिपूर्ति वितरित

गाज़ीपुर – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 मौसम की क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने की, जिसमें ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

इस योजना के तहत जनपद के कुल 6325 किसानों को लगभग 3 करोड़ 87 लाख 13 हजार 831 रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। इससे पहले किसानों को 25 प्रतिशत अंतरिम भुगतान के रूप में 3 करोड़ 12 लाख 95 हजार 240 रुपये दिए जा चुके थे। शेष 74 लाख 40 हजार 810 रुपये का भुगतान क्रॉप कटिंग के अंतिम परिणामों के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम में कई किसानों को डमी चेक देकर सम्मानित भी किया गया। इनमें नीरज कुमार राय को 74,321 रुपये, श्याम बिहारी सिंह यादव को 36,765 रुपये, चंद्रमणि सिंह को 43,458 रुपये, विमला देवी को 38,714 रुपये, सुनील कुमार सिंह को 40,594 रुपये सहित अन्य किसानों को भी लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसान तेज प्रताप सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले प्रीमियम राशि का विरोध किया था, लेकिन फसल नष्ट होने पर उन्हें 20 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति मिली, जिससे उन्हें बीमा के महत्व का एहसास हुआ। वहीं, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया था, जिससे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी और अब उन्हें इसका अफसोस है।

कार्यक्रम में किसानों को फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की गई

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button