Thursday, August 6, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा, लापरवाह विभागों पर जिलाधिकारी सख्त

सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा, लापरवाह विभागों पर जिलाधिकारी सख्त

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया तथा अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने तथा तहसील स्तर पर भी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठकें कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना से जुड़े सभी मामलों की प्रगति समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर दर्ज की जाए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त करने वाले विभागों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित एवं असंतुष्ट शिकायतों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button