HomeCrimeगाजीपुर : जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

गाजीपुर : जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण में कांग्रेस के रविकांत राय, सपा के राजेश कुमार यादव, भाजपा के राजन कुमार प्रजापति, बसपा के सुभाष राम सिंपाही, आप के जावेद अहमद और आदित्य कुशवाहा उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments