Sunday, June 22, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत 26 मई...

गाजीपुर: पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत 26 मई को 7 विधानसभाओं में अतिथि सम्मेलन

गाजीपुर। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर की सभी विधानसभाओं में सोमवार, 26 मई को अतिथि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जखनियां विधानसभा के राज पैलेस, बहरियाबाद में पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. नन्द किशोर पांडेय मुख्य अतिथि होंगे।
सैदपुर विधानसभा के कौशिक उपवन में अपराह्न 4 बजे प्रदेश मंत्री मीना चौबे सम्मेलनों की शोभा बढ़ाएंगी।
गाजीपुर सदर विधानसभा में आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज, छावनी लाइन, गाजीपुर में 11 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य मुख्य अतिथि होंगे।
जंगीपुर विधानसभा में एस.एन. बालिका इंटर कॉलेज, क्यामपुर, सरदारपुर, बिरनो में पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे 11 बजे सम्मिलित होंगे।
जहूराबाद विधानसभा में पं. रामचरित विंध्याचल शिक्षण संस्थान, भौदास, बडेसर में अपराह्न 3 बजे क्षेत्र मंत्री राकेश शर्मा मौजूद रहेंगे।
मुहम्मदाबाद विधानसभा के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह 11 बजे शामिल होंगे।
जमानियां विधानसभा के दुल्हन पैलेस, गहमर में पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष विद्यासागर राय 11 बजे कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

यह अभियान राष्ट्रनायिका अहिल्याबाई होलकर की स्मृति को समर्पित है, जिनके आदर्शों और कार्यों से समाज प्रेरणा लेता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button