HomePARDAPHAAS BREAKINGअवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई हेक्टेयर भूमि कराई गई...

अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई हेक्टेयर भूमि कराई गई मुक्त

गाजीपुर। जनपद में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर 12 मई 2026 से 2 जून 2026 तक राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया।

तहसील मुहम्मदाबाद क्षेत्र के 10 राजस्व गांवों में 15 स्थानों पर सात टीमों ने कार्रवाई करते हुए 3.159 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। वहीं तहसील सदर के 15 राजस्व गांवों में 18 स्थानों पर सात टीमों द्वारा 4.373 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान राजस्व अभिलेखों की जांच कर अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया और जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अथवा किसानों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि संबंधित विभागों को सौंप दी गई है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे अवैध कब्जा न करें तथा किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments