गाजीपुर – थाना दुल्लहपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधवार 6 मई 2026 को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ जफरपुर तालाब के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0स0 109/2026 से संबंधित अभियुक्त तुषार शुक्ला को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ धारा 64(2) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी तुषार शुक्ला, पुत्र मृत्युंजय शुक्ला, पनकी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना दुल्लहपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो लगातार अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय है।














