ग़ाज़ीपुर । बिरनो विकास खंड परिसर में बुधवार को खंड विकास अधिकारी प्रभारी अब्बास हसन नकवी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय में कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
खंड विकास अधिकारी प्रभारी अब्बास हसन नकवी ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर अब बीवीजी रामजी के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। शासन की ओर से मजदूरों की मजदूरी और कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। मजदूरी का भुगतान भी 10 दिनों के भीतर मजदूरों के खातों में किया जाएगा, जिससे भुगतान में होने वाली देरी से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अब प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पहुंच मार्ग, इंटरलॉकिंग, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, टाइल्स और कायाकल्प से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सचिव गोपाल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया।
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में मांग की कि जिन ग्राम पंचायतों में अंबेडकर पार्क से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं, उनमें प्रशासक को वरीयता दी जाए। खंड शिक्षा अधिकारी मिनहाज आलम ने क्षेत्र के 18 विद्यालयों में चहारदीवारी, टाइल्स और शौचालय निर्माण से संबंधित सूची प्रशासकों और सचिवों को सौंपी। बीडीओ ने सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, शचींद्र नाथ सिंह लल्लन, विनोद गुप्ता, पप्पू यादव तांती, ओमजी सिंह, प्रमोद यादव, जेपी राम, जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव, दुर्गविजय राजभर, गुड्डू गुप्ता, मेवा यादव, अशोक कुशवाहा, मो आरिफ,दिनेश चौहान, रामलखन राम, इंदल राव, पिंटू सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, लल्लन यादव, राजन प्रजापति, अम्बरीश सिंह, एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा और गंगाराम सहित अन्य ग्राम प्रधान एवं सचिव मौजूद रहे।















