Wednesday, September 30, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGबोलेरो की टक्कर से फल विक्रेता राजू की मौत, चालक फरार

बोलेरो की टक्कर से फल विक्रेता राजू की मौत, चालक फरार

गाजीपुर। शहर के सैनिक चौराहे से घर लौट रहे फल विक्रेता राजू की मंगलवार की रात करीब आठ बजे देवकी स्वीट के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शहर के बंशीबाजार निवासी राजू प्रकाश नगर में फल बेचने का काम करता था। मंगलवार की रात वह फल बेचकर अपने घर लौट रहा था। सैनिक चौराहे की ओर से आते समय देवकी स्वीट के पास एक बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद 112 एंबुलेंस की मदद से घायल राजू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रखवाया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button