Monday, September 28, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarपॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। सैदपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी आमिर हुसैन (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार, 28 सितंबर की सुबह करीब छह बजे माहपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से बहरियाबाद थाना क्षेत्र के आशुपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में सैदपुर के धुवार्जुन इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 327/2026 में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, कांस्टेबल अमित यादव और रोहित जायसवाल भोर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button