Monday, September 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसाइबर हेल्प डेस्क ने लौटाए 23 हजार रुपये

साइबर हेल्प डेस्क ने लौटाए 23 हजार रुपये

गाजीपुरनोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी राजेश कुमार सिंह के साथ ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 23 हजार रुपये का फ्रॉड हो गया था। पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत संख्या 33102260036340 दर्ज कराई।

 

शिकायत के बाद साइबर हेल्प डेस्क थाना नोनहरा के प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी ने टीम के साथ मामले में कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद फ्रॉड की गई 23 हजार रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित राजेश कुमार सिंह के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा की टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button