Wednesday, August 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGविद्युत वर्कशॉप के निरीक्षण में डीएम के सख्त निर्देश, 24 घंटे मरम्मत...

विद्युत वर्कशॉप के निरीक्षण में डीएम के सख्त निर्देश, 24 घंटे मरम्मत के आदेश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा स्थित विद्युत विभाग की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण कर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सब-ट्रांसफॉर्मर सप्लाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए खराब और सही ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्कशॉप में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए आई-कार्ड अनिवार्य करते हुए बाहर स्पष्ट निर्देश बोर्ड लगाने को कहा। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं होने पर संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्कशॉप तक जाने वाले मार्ग को भी शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग कार्य का मौके पर निरीक्षण कर जेई से मरम्मत प्रक्रिया और गुणवत्ता की जानकारी ली। शिकायतकर्ता उपभोक्ता से भी बात कर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने में लगे समय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।वर्कशॉप में जेई जितेंद्र कुमार गुप्ता और राजन चौबे की कार्यप्रणाली में कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। खराब और अनुपयोगी सामान की नियमानुसार नीलामी कराने को भी कहा।

इसके बाद डीएम ने सौना, सैदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। मजदूरों की संख्या कम मिलने पर आठ अतिरिक्त मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई का समय होने के कारण ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत 24 घंटे शिफ्ट में कराई जाए। साथ ही वितरण निर्धारित समय-सीमा में हो और किसानों व उपभोक्ताओं को समय से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button