HomeKhabar Thodi Hatkarतीन गोवंश और तमंचे के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

तीन गोवंश और तमंचे के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

गाजीपुर। भांवरकोल पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से महिंद्रा पिकअप वाहन में लदे तीन गोवंश, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और तीन रस्सियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम सोनाड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवथही पुलिया स्थित ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के पास कुछ लोग पिकअप वाहन से गोवंश लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी जालूपुर रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी, उम्र 22 वर्ष और अंकित कुमार गौतम पुत्र जयप्रकाश गौतम निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, हाल पता लक्ष्मी मंदिर के पास पांडेयपुर, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP64AT9499 बरामद किया, जिसमें तीन गोवंश लदे थे। इसके अलावा अंकित कुमार गौतम के पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 171/26 के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments