भांवरकोल। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सिर गोवर्धन से निकली समरसता कलश यात्रा बुधवार को अपने भ्रमण के बारहवें दिन मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भांवरकोल प्रथम और भांवरकोल द्वितीय मंडल में पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया। लोगों ने समरसता कलश का पूजन कर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और संदेश के माध्यम से सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।
समरसता कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों से जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में आपसी प्रेम और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशांक राय, पीयूष राय, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, रविंद्र नाथ राय, राजेश मिश्र, रविशंकर राय, जयशंकर राय, अजीत राय, जयकृष्ण राय, कृष्णकांत, आलोक शर्मा, प्यारे मोहन यादव, ओमप्रकाश गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।














