ग़ाज़ीपुर । शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को बिरनो विद्युत उपकेंद्र कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 उपभोक्ता अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनकी सुनवाई करते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया। एसडीओ चंद्र मोहन कुमार ने बताया कि प्रत्येक लाइनमैन को गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं को समाधान शिविर की जानकारी देने और अधिक से अधिक लोगों को अपनी समस्याओं के साथ शिविर में आने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अवर अभियंता विमल सिंह, शशिकांत, प्रेम बिंद सहित अन्य विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।














