Wednesday, August 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसाइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 5 हजार...

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 5 हजार रुपये

गाजीपुर। थाना सादात की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 5,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली और उसने गाजीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, थाना सादात क्षेत्र के ग्राम इकरा गौरा निवासी संदीप यादव पुत्र उमेश यादव ने 5,000 रुपये की साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एमआरएम (Money Recovery Mechanism) पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू की। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

इस सफलता में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र त्रिपाठी तथा रिक्रूट कांस्टेबल विशाल दिनेश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस मिलने पर संदीप यादव ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क थाना सादात के प्रति आभार जताया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देर किए �⁠राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन **1930** पर कॉल करें या �⁠**www.cybercrime.gov.in** पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button