Monday, July 27, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर - 43 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका, डीएम ने अभियान...

गाजीपुर – 43 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका, डीएम ने अभियान तेज करने के दिए निर्देश

गाजीपुर। किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान तेज किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। उन्होंने मीडिया से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की।

डीएम ने बताया कि जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 43 हजार बालिकाएं चिन्हित की गई हैं, जबकि अब तक केवल 3500 से 4000 बच्चियों का ही टीकाकरण हो सका है। उन्होंने कहा कि यह टीका विश्व के लगभग 75 प्रतिशत देशों के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और समय पर अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी एबीएसए, एमओवाईसी एवं स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर एक सप्ताह के भीतर विकासखंड स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से पात्र बालिकाओं का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जनपदवासियों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button