HomePARDAFHAAS BREAKINGबिना परमिट बालू ले जा रहे दो ट्रेलर सीज, ₹1 लाख जुर्माना

बिना परमिट बालू ले जा रहे दो ट्रेलर सीज, ₹1 लाख जुर्माना

गाजीपुर – जमानियां क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सोमवार तड़के सघन चेकिंग अभियान चलाया। खनन अधिकारी ईश्वर चंद्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बिना वैध परमिट बालू ले जा रहे बिहार नंबर के दो ट्रेलरों को पकड़कर सीज कर दिया गया। दोनों वाहनों को सुहवल थाना पुलिस की सुपुर्दगी में सौंपते हुए करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के दस्तावेज और परिवहन परमिट की गहन पड़ताल की। विभाग के अनुसार, पिछले छह महीनों में बिना परमिट संचालित 25 बालू लदे ट्रेलरों पर कार्रवाई कर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। खनन अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और बिना परमिट बालू परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments