Wednesday, July 22, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGचलती ट्रेन से उतरते समय टिकट बुकिंग एजेंट हादसे का शिकार, दोनों...

चलती ट्रेन से उतरते समय टिकट बुकिंग एजेंट हादसे का शिकार, दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

गाजीपुर – सुहवल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। तारीघाट रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 वर्षों से टिकट बुकिंग एजेंट के रूप में कार्यरत पचोखर गांव निवासी 36 वर्षीय संदीप सिंह चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका बायां पैर आधे से अधिक कट गया, जबकि दाहिने पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार संदीप दोपहर करीब 12:15 बजे पैसेंजर ट्रेन संख्या 53645 से ड्यूटी पर जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें नींद आ गई और जब आंख खुली तो ट्रेन तारीघाट स्टेशन पार कर चुकी थी। घबराहट में उन्होंने नहर पुलिया के पास चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद संदीप ने साहस दिखाते हुए अपने मोबाइल से तारीघाट रेलवे स्टेशन पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की पुष्टि करते हुए यात्रियों से चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास न करने की अपील की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button