Tuesday, July 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarनोनहरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की बड़ी सफलता, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड...

नोनहरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की बड़ी सफलता, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 6,500 रुपये लौटाए

गाजीपुर। थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की पूरी 6,500 रुपये की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार जल्लापुर निवासी श्रीप्रकाश प्रजापति के साथ 22 जून 2026 को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 6,500 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी तथा टीम के सदस्य कांस्टेबल शिवम शर्मा, प्रभात कुमार, महिला कांस्टेबल शालू सरोज और रिक्रूट कांस्टेबल अरुण कुमार ने संबंधित क्रेडिट कार्ड कंपनी से लगातार समन्वय स्थापित किया। उनके संयुक्त प्रयासों से पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई पूरी 6,500 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर श्रीप्रकाश प्रजापति ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की। इस कार्रवाई से साइबर अपराध के पीड़ितों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button