Friday, July 17, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसा, होमगार्ड जवान वंशनरायण राम...

गाजीपुर – ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसा, होमगार्ड जवान वंशनरायण राम की मौत

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में होमगार्ड जवान वंशनरायण राम की मौत हो गई। अलावलपुर (थाना जंगीपुर) निवासी वंशनरायण राम बाइक से मरदह थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बरही गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर उनकी बाइक की कथित रूप से एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मऊ के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button