गाजीपुर – गहमर थाना पुलिस ने 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक के पिता समीमुद्दीन खां, निवासी ग्राम बारा, की तहरीर पर थाना गहमर में मुकदमा संख्या 127/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और 16 जुलाई 2026 को परिजनों के सहयोग से बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने गहमर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश प्राथमिकता से की जा रही है।














