Thursday, July 16, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - सुरक्षा सैनिक भर्ती अभियान शुरू, 400 में 195 अभ्यर्थियों का...

गाजीपुर – सुरक्षा सैनिक भर्ती अभियान शुरू, 400 में 195 अभ्यर्थियों का चयन

गाजीपुर – सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड के लिए भर्ती अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में सदर एवं बिरनो ब्लॉक में आयोजित भर्ती शिविर में लगभग 400 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 195 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई 2026 को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा।

 

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि भर्ती अभियान भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के तहत पारित पसारा एक्ट-2005 के प्रावधानों के अनुसार एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षा सेवाओं के साथ सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, आयु 19 से 40 वर्ष, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

भर्ती शिविर 17 जुलाई को पुनः सदर एवं बिरनो ब्लॉक में आयोजित होगा। इसके बाद 18 से 28 जुलाई तक तथा 3 व 4 अगस्त को जिले के अन्य विकास खंडों में तिथिवार भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें वाराणसी, गाजीपुर, अयोध्या, विश्वनाथ मंदिर, रेलवे, मेट्रो, अस्पतालों, प्रतिष्ठित होटलों सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में स्थायी तैनाती दी जाएगी। नियुक्त कर्मियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button