Thursday, June 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसावन, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, 10 फीट से...

सावन, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, 10 फीट से ऊंचे ताजिये पर रोक

गाजीपुर। आगामी सावन माह, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को ताजियादारों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी ताजिया 10 फीट से अधिक ऊंचा न बनाया जाए। साथ ही जुलूसों में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध समय रहते वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।बैठक में सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही पुलिस वाहनों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय रखकर लोगों को शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button