Saturday, April 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeआबकारी निरीक्षक पर सेल्समेन से मारपीट और वसूली का आरोप

आबकारी निरीक्षक पर सेल्समेन से मारपीट और वसूली का आरोप

गाजीपुर – जमानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसका स्थित देशी शराब दुकान के सेल्समेन महेंद्र सिंह ने आबकारी निरीक्षक नन्द कुमार मिश्रा पर मारपीट और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार रात की घटना को लेकर जमानिया कोतवाली में तहरीर दी है।

महेंद्र सिंह के अनुसार, आबकारी निरीक्षक रात में दुकान पर पहुंचे और वसूली के रुपये की मांग करने लगे। जब उसने दुकान मालिक से बात करने के बाद ही पैसे देने की बात कही, तो निरीक्षक गुस्से में आ गए और गाड़ी से लाठी निकालकर उसकी पिटाई कर दी। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसे और मारकर नहर में फेंक दिया जाएगा।

इस घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिले में आबकारी विभाग द्वारा दुकानदारों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं जिला आबकारी अधिकारी ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button