HomeCrimeयुवती ने किया नशीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

युवती ने किया नशीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

गाजीपुर – मरदह मेन बाजार में बुधवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, युवती ने घर में रखे किसी अज्ञात नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक शरीर में जहर फैलने का खतरा बना हुआ है और उपचार जारी है। मामले में तारावती ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments