गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देश पर मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े 32 वांछित अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनामियों में रेयाज अहमद अंसारी, विशाल कुमार, गोलू यादव उर्फ पियूष, आशा देवी, पुनीत पाण्डेय उर्फ बंटी, रामयश पाण्डेय, राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह, रोशन यादव, कान्हा यादव, पंचू राजभर, इन्दल चौहान, छोटू यादव, नगीना, रासबिहारी, हरेन्द्र, कृष्णा सोनकर, सूरज चौहान, मोनू यादव, विशाल यादव, चुलबुल यादव, प्रद्युमन उर्फ यशवन्त यादव, दीपू कुमार, कुमारी कृष्णा उपाध्याय, भोला यादव, सुरेश बनवासी, छोटे उर्फ छोटू बनवासी, संदेश चौधरी, यशवन्त यादव, अभिषेक यादव उर्फ गोलू, रामनिवास राजभर, परवेज जमाल और नजीर अहमद शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी या सटीक सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।














