HomeCrimeदहेज उत्पीड़न मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, सुहवल पुलिस की कार्रवाई

दहेज उत्पीड़न मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, सुहवल पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह ग्राम बहलोलपुर स्थित शेरेपंजाब ढाबा के गेट के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 99/25 धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रितिक कुमार बिन्द पुत्र रमेश बिन्द (उम्र लगभग 23 वर्ष) एवं सुनीता देवी पत्नी रमेश बिन्द (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी ग्राम बहलोलपुर, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त दहेज प्रकरण में लंबे समय से वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दहेज उत्पीड़न जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments