Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

गाज़ीपुर – बिरनो ब्लॉक के भड़सर पंचायत भवन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार और विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के तैलिया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार ने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय को उनके योगदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ ने जनजातीय समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में किए गए योगदान और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीपक गौड़, अंतिम खरवार, बिजवंती देवी, रोजगार सेवक रणधीर कुमार, पंचायत सहायक अर्चना प्रजापति, ग्राम सचिव अजय प्रकाश, वशिष्ठ गौड़, हीरालाल खरवार, बेचन प्रसाद गुप्ता, संतोष खरवार, हरेंद्र खरवार, अखिलेश खरवार, सोनू खरवार, गोलू खरवार, विशाल खरवार, कृष्णा राजभर, अनमोल खरवार, अमोल खरवार, कांति देवी, सुमन खरवार, और राजेश खरवार शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश गौड़ ने की और संचालन विनोद खरवार ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button