Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर - ब्लॉक प्रमुख ने चलाया भव्य सदस्यता अभियान

गाजीपुर – ब्लॉक प्रमुख ने चलाया भव्य सदस्यता अभियान

, गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने ग्राम पंचायत नेवादा और कोर में आयोजित बृहद सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

राजन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस सदस्यता अभियान ने गांववासियों में नए जोश और संगठनात्मक एकता का संचार किया। उनके प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि सही नेतृत्व के साथ किसी भी संगठन को मज़बूत किया जा सकता है। सिंह ने कहा, “एकजुटता में ही शक्ति है, और संगठन को मज़बूत बनाने का सबसे बड़ा जरिया इसके सदस्यों की संख्या और उनकी प्रतिबद्धता होती है।”

सदस्यता अभियान के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने भी अपनी भागीदारी दिखया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि “इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि हर सदस्य को संगठन के उद्देश्य और उनके हितों के प्रति जागरूक करना है।”

“बदलाव की शुरुआत छोटी होती है, लेकिन उसके परिणाम दूरगामी होते हैं,” यह बात इस अभियान में सच होती दिखाई दी, क्योंकि गांववासियों ने इस पहल का स्वागत किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अभियान की सफलता से स्पष्ट है कि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है, जो भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर भाजपा नेता हिमांशू सिंह, प्रमोद सिंह प्रधान, रामलखन सिंह पूर्व प्रधान, अजीत सिंह प्रधान, पिंटू सिंह बहलोलपुर, तेज प्रताप सिंह सहित अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button