Sunday, July 5, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGआकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाज़ीपुर – सैदपुर क्षेत्र के इशोपुर माहपुर गांव में रविवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान खेत में सिंचाई कर रहे 45 वर्षीय किसान विद्याकर चौहान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि रविवार शाम तक मौसम सामान्य था, लेकिन अचानक काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में काम कर रहे विद्याकर चौहान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े।

आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और परिजनों के साथ उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्रकला तथा पुत्री सुचिता और पुत्र हिमांशु, प्रिंस व शुभम को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button