HomeCrimeगंगा में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, भाई ने बचाने की...

गंगा में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, भाई ने बचाने की की थी कोशिश

गाज़ीपुर – सोमवार सुबह सैदपुर के औड़िहार स्थित बिड़ला घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय पवन राजभर की डूबकर मौत हो गई। पवन दर्बेपुर गांव का निवासी था और अपने बड़े भाई नीतीश राजभर तथा गांव के चार दोस्तों—सुनील, मुकेश, राजन और अनिल—के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पर आया था।नहाते समय पवन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख बड़ा भाई नीतीश तुरंत पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी डूबने लगा। किनारे पर मौजूद दोस्तों और पानी में मौजूद मुकेश ने किसी तरह नीतीश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, मगर पवन को बचाया नहीं जा सका।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पवन की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। परिजन और मित्र उसे लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments