HomeLocalगाजीपुर: 1350 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, XUV वाहन...

गाजीपुर: 1350 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, XUV वाहन बरामद

गाजीपुर – गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवल चौकी प्रभारी उ0नि0 गामा लाल व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1350 पाउच ब्ल्यू लाईम देशी शराब और एक XUV वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर देवल पावर हाउस तिराहे के पास की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परवेज हासमी पुत्र बब्बन हासमी, निवासी ग्राम उनवास, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर, बिहार (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 30 पेटी (कुल 1350 पाउच) मसालेदार ब्ल्यू लाईम देशी शराब और एक XUV वाहन (नं. HR51BD2060) बरामद किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।इस संबंध में थाना गहमर पर मु0अ0सं0 174/25 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments