HomeUttar Pradeshगाजीपुर: महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी...

गाजीपुर: महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

गाजीपुर – महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुभाकरपुर में महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक, महिला कल्याण विभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी ने की।कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती नेहा राय ने महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, घरेलू हिंसा निवारण योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा महिला हेल्पलाइन सेवाएं प्रमुख रहीं। उन्होंने पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम में उपस्थित जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती लक्ष्मी मौर्य ने बाल विवाह निषेध एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतिभागियों को जागरूक किया और उनसे शपथ दिलाई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 1090 व 112 की जानकारी देकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक मिशन मैनेजर, बीसीपीएम रिंकी, एएनएम व आशा कार्यकर्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments