HomeCrimeगाजीपुर: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

गाजीपुर: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

गाजीपुर – करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में मंगलवार शाम करंट लगने से ममता देवी (35) की मौत हो गई। वह घर में टेबल फैन घुमाने के दौरान करंट की चपेट में आ गईं और बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। पति राजेश यादव मुंबई में निजी नौकरी करते हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments