HomeLocalबाढ़ के पानी में पैर फिसलने से महिला की मौत, गांव में...

बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में रविवार तड़के एक महिला की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सरिता देवी (40 वर्ष), पत्नी अशोक यादव के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता देवी भोर में शौच के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के पास स्थित भागड़ पुल के समीप ग्रामीणों को पानी में एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।घटना की जानकारी मिलते ही शेरपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।उधर, पहले से ही बाढ़ की स्थिति से परेशान ग्रामीणों में इस घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments