HomeCrimeछिनैती की चैन के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

छिनैती की चैन के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – कोतवाली थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को महिला उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह अपनी टीम के साथ आलमपट्टी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूजा पत्नी विशाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता मूल रूप से जहानागंज थाना क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ की रहने वाली है और वर्तमान में वाराणसी के चौकाघाट स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रह रही थी।

पुलिस ने उसके कब्जे से छिनैती की एक सफेद धातु की चैन बरामद की है। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 307/2026 धारा 309(6) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान में महिला उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह और कोतवाली थाना पुलिस टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments