Friday, June 13, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGहत्या की साजिश में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

हत्या की साजिश में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

गाजीपुर: करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने हत्या की साजिश से जुड़े एक गंभीर मामले में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 84/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत ग्राम डेहमा स्थित उसके घर से की गई।

प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार बरवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नामजद महिला अभियुक्ता उषा देवी (पत्नी शिवजी गिरी, उम्र लगभग 50 वर्ष) अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम डेहमा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्ता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी कानून व्यवस्था की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक श्री विरेन्द्र कुमार बरवार की अगुवाई में की गई। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है ताकि पूरे षड़यंत्र का खुलासा किया जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button