HomeLocalऔड़िहार रेलवे स्टेशन से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

औड़िहार रेलवे स्टेशन से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर – सैदपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना सैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/25 धारा 319 (2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त आशीष अरोड़ा पुत्र स्व. जितेन्द्र कुमार अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि अभियुक्त औड़िहार रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद है। इस सूचना पर व0उ0नि0 प्रताप नारायण मय हमराह ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और अभियुक्त को मौके से पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त आशीष अरोड़ा मूल रूप से जनपद जौनपुर के थाना जलालपुर क्षेत्र के कस्बा जलालपुर में किराये के मकान में रह रहा था। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक एंड्रायड मोबाइल फोन, 830 रुपये नगद, एक आधार कार्ड, दो एसबीआई एटीएम कार्ड तथा एक धनी वन फ्रीडम कार्ड बरामद किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी में व0उ0नि0 प्रताप नारायण व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments