HomeLocalबिरनो: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, शीघ्र मरम्मत का आश्वासन

बिरनो: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, शीघ्र मरम्मत का आश्वासन

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक के अंतर्गत जयरामपुर-खरगपुर मार्ग पर बिठौरा चट्टी से खरगपुर तक की पिच सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलजमाव से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थानीय निवासी प्रदीप यादव द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।यह मार्ग जयरामपुर पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 7000 लोग आवाजाही करते हैं, जिसमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, किसान और महिलाएं शामिल हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता हुई है और भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।मौके पर अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान शचींद्र नाथ सिंह लल्लन, रामअलम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments