गाजीपुर – जखनियां में सोमवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में ग्राम विकास अधिकारी अंगद राम (52) की मौत हो गई। वह जखनियां ब्लॉक के केशरूवा धर्मागतपुर शंकरपुर कोठिया ग्राम सभा में तैनात थे और बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वह वाराणसी के सारनाथ स्थित आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे। सुबह करीब 9 बजे जखनियां स्टेशन पर मेमू ट्रेन में चढ़ते समय अधिक भीड़ के कारण उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी ।














