Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttarakhandत्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर सख्त हुई धामी सरकार,...

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर सख्त हुई धामी सरकार, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

उत्तराखंड में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में इस तरह की किसी भी आपराधिक घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपी बहुत जल्द कानून के शिकंजे में होगा।

अराजक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को सरकार से किसी भी तरह की रियायत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उत्तराखंड सरकार राज्य में रह रहे प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र एंजेल चकमा के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के साथ संवेदना प्रकट की।

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
इस सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम को नेपाल भी भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button